रोशनी में 600 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर जिले के खालवा विकासखंड की ग्राम पंचायत रोशनी में मध्यप्रदेश शासन के वन मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 600 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ धरती आबा बिरसा मुंडा के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वन मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मुझे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनका प्रतिनिधि बनाकर आप सभी को शुभकामना देने के लिए भेजा है। एक गरीब माता-पिता के लिए विवाह करना बड़ा कठिन समय होता है।

आज मुख्यमंत्री की पहल से खालवा विकासखंड की हजारों बेटियों के हाथ पीले हुए हैं और माता-पिता के सर से चिंता की लकीर मिटी है। हमारा सौभाग्य है कि हमें इस पुण्य कार्य का भागी बनने का अवसर मिला है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह ने अपने उद्बोधन में विगत 35 वर्ष में मंत्री विजय शाह द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और जन कल्याण के लिए किए गए कार्यों के बारे बताते हुए कहा कि 35 वर्ष पूर्व हरसूद विधानसभा के क्या हालात थे और आज मध्यप्रदेश शासन के वन मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह के प्रयासों से यहां सतत विकास हुआ है।

इस अवसर पर समाजसेवी मोहन रोकड़े द्वारा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर बिरसा मुंडा की जीवनी और उनके इतिहास से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह, जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, खालवा जनपद अध्यक्ष सोनता बाई, जनपद उपाध्यक्ष सती बाई, रामचंद्र भाटी, संतोष सीटोके, संतोष सोनी, रोशनी ग्राम पंचायत सरपंच व समस्त जिला पंचायत सदस्य व जनपद सदस्य के साथ ही हरसूद एसडीएम, खालवा तहसीलदार, खालवा सीईओ के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थेे।

147 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!