Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

कमलनाथ ने हरसूद की जनसभा में शिवराज सरकार पर साधा निशाना

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। 2023 के विधानसभा चुनाव में एक-एक सीट पर फूंक-फूंककर कांग्रेस कदम रख रही है। 15 हार्ड सीट्स में हरसूद भी आता है। यहां कमलनाथ ने इतना ओजस्वी भाषण दिया, कि प्रदेश के राजनीतिक दंग रह गए। अगली सरकार मुद्दे पर आत्मविश्वास से लबरेज कमलनाथ ने मंच से अधिकारियों को कड़क लहजे में चेतावनी दी, कि कल के बाद परसों भी आएगा। हम सब देख रहे हैं। कमलनाथ 2018 का नहीं, बल्कि 2030 का मॉडल हैं। इसलिए याद रखो कि किसी के दबाव में ना आएं। जनता आपका सर्टिफिकेट देगी। भाजपा के मुगालते में ना रहें।

कर्जा लेकर कमीशन खाया!

कमलनाथ ने हरसूद में साफ कहा कि 3 लाख 30 हजार करोड़ रुपए भाजपा की शिवराज सरकार ने कर्जा ले लिया। अब अगले 5 माह में और कितना कर्जा लेंगे, पता नहीं! इसका ब्याज चुकाने के लिए भी कर्जा लेना पड़ेगा। सवाल ये उठता है कि इस रुपए में शिक्षाकर्मियों, ऊषा और आशा कार्यकर्ताओं या हरसूद विकास के लिए कितना खर्च करना पड़ा? इन्होंने इन पर 1 रुपया खर्चा नहीं किया, बल्कि बड़े ठेको में पैसा झोंक दिया, ताकि भाजपाइयों को मोटा कमीशन मिल सके।

18 साल में दीमक की तरह चट कर दिया प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हरसूद में कहा कि शिवराज की डबल एंजिन सरकार ने 18 साल में मध्यप्रदेश को दीमक की तरह चट कर दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था खोखली हो गई हैं। हम सरकार में आए तो हरसूद के विस्थापित परिवारों के लिए नीति लाकर उनकी समस्याओं को दूर कर करेंगे। हरसूद क्षेत्र में हमारे लोगों पर जुल्म और ज्यादती की गई। झूठे केस लगाए गए। दबाव डालकर कांग्रेस के लोगों को कुचलने की कोशिश की गई है। 18 साल में शिवराज सरकार ने 22 हजार अधूरी घोषणाएं की हैं।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply