Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

प्रांतीय अभ्यास वर्ग में हरदा की नई कार्यसमिति बनी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजगढ़ में प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें जिले से 15 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान का मार्गदर्शन मिला। इस अभ्यास वर्ग में हरदा जिले की कुछ नवीन कार्यसमिति की घोषणा हुई। इसमें जिला संयोजक सुमंत बाष्ट, जिला प्रमुख सतेंद्र परिहार, विभाग छात्रा प्रमुख लिसिका काले, जिला संगठन मंत्री आशीष शर्मा बनाए गए। वहीं अभी तक हरदा संगठन मंत्री का दायित्व निभा रहे अतुल बुधौलिया गुना के जिला संगठन मंत्री बने। वर्ग में पहुंचने वाले कार्यकर्ता में पुरुषोत्तम झिंझोरे, मयंक काले, फाल्गुनी, लिसिका, दिनेश पांसे दीपक बकोरिया, नीलेश, दीपेश आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply