विधि के क्षेत्र में अवसर पर आयोजित हुआ विशेष व्याख्यान

खरगोन :- शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में  प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा के मार्गदर्शन में विधि के क्षेत्र में अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। व्याख्यान के दौरान वरिष्ठ प्रो. डॉ. निशा केवलिया ने विद्यार्थियों को विधि के क्षेत्र में अनेको रोजगार के अवसर बताएं। उन्होंने विद्यार्थियों को विधि के क्षेत्र में जैसे न्यायाधीशप्राध्यापकसहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारीजिला विधिक सेवा अधिकारीपेरोल परिवीक्षा अधिकारीबीमा के क्षेत्र में विधिक सलाहकारविभिन्न संस्थानों में विधिक सलाहकार इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उनके कार्यो के बारे में बताया। वहीं प्रो. चन्द्रभान त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परीणाम के लिए अपनायी जाने वाली रणनीति के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनोज भार्वे नेएवं आभार प्रो. जितेन्द्र कामले ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. एसडी पाटीदारडॉ गणेश पाटिलडॉ. तुषार जाधव एवं महाविद्यालय के विद्यार्थीस्टाफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

89 Views

Leave a Reply