उपस्वास्थ्य केन्द्रों के ग्रामों में 7 जून से शिविर लगाकर की जा रही है जांच व स्क्रीनिंग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा :- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद हरणे ने बताया कि खालवा ब्लॉक के उपस्वास्थ्य केन्द्र के ग्रामों में 7 जून से 19 जून तक सिकलसेल जांच व जागरुकता शिविर लगाकर जांच व स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम जमनियाकला, देवलीकला, लंगोटी, बखार, नागोतार, भगांवा व अन्य ग्रामों में 40 वर्ष तक के आमजनों की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कर उन्हें समझाइश भी दी जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरणे ने बताया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति के रक्त में लाल रक्त कोशिकाएं होती है जो आकार में गोल, नर्म और लचीली होती हैं।

यह लाल रक्त कोशिकाएं जब स्वयं के आकार से भी सूक्ष्म धमनियां में से प्रवाह करती है तब वह अंडाकार आकार की हो जाती है। सूक्ष्म धमनियों से बाहर निकलने के पश्चात् कोशिकाओं के लचीलेपन  के कारण वे पुनः अपना मूल स्वरुप ले लेती है। लाल रक्त कोशिकाओं का लाल रंग उसमें रहने वाले हीमोग्लोबिन सामान्य प्रकार का होता है। हीमोग्लोबिन का आकार सामान्य के बदले असामान्य भी देखने को मिलता है। जब लाल रक्त कोशिकाओं में इस प्रकार का बदलाव होता है तब लाल रक्त कोशिकाएं से आकार में गोल तथा लचीली होती हैं यह गुण परिवर्तित कर अर्ध गोलाकार एवं कड़क हो जाता है जिसे ’’सिकल सेल’’ कहा जाता है। जब लाल रक्त कोशिकाओं में इस प्रकार का विकास पैदा होता है तब व्यक्ति के शरीर में अलग-अलग प्रकार की शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं जैसे कि हाथ पैरों में दर्द होना, कमर के जोड़ो में दर्द होना, अस्थिरोग, बार-बार पीलिया होना, लीवर पर सूजन आना, मूत्राशय में रुकावट/दर्द होना, पित्ताशय में पथरी होना। जब किसी व्यक्ति को यह समस्याएं होने लगे तो उसे रक्त की ’’सिकल सेल एनीमिया’’ के लिए जाँच करवाना आवश्यक हैं।
*सिकल सेल एनीमिया रोग के लक्षण क्या हैं*
जोड़ो में सूजन या दर्द होना, पित्ताशय की पथरी, बार-बार बुखार या जुकाम होना, तिल्ली का बढ़ जाना, लीवर पर सूजन आना, बच्चों का विकास न होना, रोग प्रतिरोधक शक्ति घटने से दूसरी बीमारियों का आसानी से होना आदि, इस बीमारी के लक्षण हैं। यदि रोग का निदान न किया जाये तो जरुरी उपचार न मिलने से बचपन में ही बच्चे की मृत्यु हो सकती है।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!