Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

खेलो इंडिया के लिए भुवनेश्वर एवं सीनियर नेशनल पूणे के लिए रग्बी टीमें रवाना

2 min read
Text Size:

देवास- भुवनेश्वर (ओडिशा) में 9 से 12 जून तक आयोजित होने वाले खेलों इंडिया अनूसूचित जनजाति खेल के लिए मध्यप्रदेश की रग्बी महिला और पुरुष टीम एवं पूणे (महाराष्ट्र) में 9 से 10 जून तक आयोजित होने वाले सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की महिला टीम रवाना। रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन मध्यप्रदेश सचिव अबरार एहमद शेख ने बताया कि 29 मई से 1 जून तक भोपाल में आयोजित हुए प्री नेशनल केम्प से चयनित खिलाड़ी किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर (ओडि़शा) में 9 से 12 जून तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया अनुसूचित जनजाति खेल में मध्यप्रदेश की महिला और पुरुष रग्बी टीम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वहीं रग्बी इंडिया द्वारा पुणे (महाराष्ट्र) में 9 से 10 जून तक आयोजित सीनियर नेशनल में मध्यप्रदेश की महिला टीम पुणे रवाना हुई। मध्यप्रदेश रग्बी टीम में शामिल खिलाडिय़ों में खेलो इंडिया पुरुष टीम में संजय बंडोड, निमिष कटारे, सूरज बामनिया, लालू मनसारे, राहुल मोरे, समीर इरपाचे, विकास मीणा, तरुण धुर्वे, मुकेश उईके, सारांश उईके, रितेश वाटके, कोच अर्जुन के उत्थमान मेनेजर नितेश जाट एवं महिला टीम में दीपाली शाह, हिमांशी मडावी, हर्षिता कौशल, रेवंती इवने, गीता मरकाम, रूक्मणि भिलाला, विद्या भिलाला, ईशु कटारे, देवकी उईके, अनीता पंडराम, साक्षी उईके, निशा ठाकुर, कोच अमित कुमार, मेनेजर सचिन पुर्विया, पुणे सीनियर नेशनल महिला टीम रानी केवट, अंजली पाटीदार, मोना धाकण, अश्विनी विश्वकर्मा, कल्याणी नरवरे, दीक्षा पाटीदार, साक्षी सेजेगया, नेहा वानखेडे, रूचिता यादव, लता मालवीय, डॉली मीण, ममता चौहान, कोच संदीप जाधव, मेनेजर प्रियांशी कदम का नाम शामिल है।

सभी खिलाडिय़ों को राजीव खंडेलवाल, अंसार एहमद हाथी वाले, धर्मेंद्र सिंह बैस, आनंद पंड्या अध्यक्ष रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन मध्यप्रदेश, पंकज जैन कोषाध्यक्ष, अभय श्रीवास, दुर्गेश यादव आदि ने शुभकामनाएं दी।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply