महाराष्ट्र समाज में विधि विधान से मनाया गणेश मंदिर का स्थापना दिवस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- महाराष्ट्र समाज ने महाराष्ट्र समाज स्थित श्री गणेश मंदिर का पच्चीस वां स्थापना दिवस विधि विधान से मनाया गया।समाज प्रवक्ता अतुल मद्धव ने बताया कि सुबह दस बजे समाज सदस्यों और परिवार के सुख, स्वास्थ और समृद्धि का संकल्प लेकर समाज अध्यक्ष दीपक कर्पे द्वारा सपत्नीक ,अनिल बेलापुरकर गुरुजी ने पूजन, अभिषेक और सहस्त्र मोदकों का हवन आदि कार्य संपन्न करवाया। इसके पूर्व समाज सदस्यों ने श्री गणपति अथर्वशीर्ष का सहस्त्र आवर्तन किया। शाम सात बजे डा.अतुल बिडवई और मेघा बिडवई के हस्ते महाआरती के पश्चात इक्क्यावन किलो के लड्डूओं सहित महाप्रसाद ग्रहण करने का लाभ लगभग छह सौ से अधिक भक्तों ने लिया।

समारोह में के. पी.कॉलेज की जन भागीदारी समिति में समाज कोषाध्यक्ष नीलिंद म्हाडगुत का चयन होने पर ,कार्याध्यक्ष उदय टाकलकर का समाज सदस्यों के लिए उल्लेखनीय योगदान के लिए, उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर दिवान का आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए वरिष्ठ सदस्य दिनेश सुपेकर, श्रीकांत लोवलेकर, पद्माकर फडऩीस द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया। संचालन प्रबंधक सदाशिव जोशी ने किया। स्थापना दिवस में सभी समाज जनों की सक्रीय सहभागिता के लिए सचिव वृषाली आप्टे और सह सचिव शिरीष खड़ीकर ने आभार व्यक्त किया।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!