Skip to content
Monday, 26 October 2026
खरगोन

ग्राम पंचायत बारदेवला में सरपंच पद के लिए मतदान 13 जून को

1 min read
Text Size:

खरगोन :- निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2023 पूर्वाद्ध के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार जिले की कसरावद जनपद की ग्राम पंचायत बारदेवला में सरपंच पद के लिए 13 जून को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। मतदान के दिन ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं वे पूर्व परम्परा अनुसार प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए दो-दो घण्टे की छूट देंगे। प्रथम पाली नियमित समय से दो घण्टे पूर्व बंद की जाए और दूसरी पाली निर्धारित समय से दो घण्टे पश्चात प्रारंभ की जाए ताकि कामगारों को मतदान करने में कठिनाई न हो।

    संबंधित ग्राम पंचायत के मतदान क्षेत्रों में आने वाले दुकान एवं वाणिज्य संस्थानों के कामगारों को मतदान की सुविधा देने की दृष्टि से उनके नियोजकगण तथा प्रबंधकगण मप्र दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 के अंतर्गत दुकान/संस्थान को निर्धारित दिन बंद/अवकाश नहीं रखते हुए उसके स्थान पर मतदान के दिन को बंद/अवकाश रखेंगे। वहीं अन्य दुकान व संस्थान जिनका बंद दिन निर्धारित नहीं है, वे कामगारों को बारी-बारी से मतदान करने के लिए पर्याप्त समय देंगे।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply