Skip to content
Monday, 26 October 2026
बैतूल

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के बट रहे है स्वीकृति पत्र

1 min read
Text Size:

 मुकेश सोनी, आठनेर- ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दाभोना में श्रीमती सुनिता अनिल कवडे सरपंच ग्राम पंचायत दाभोना के नेतृत्व में मुख्य मंत्री लाडली बहनायोजना स्वीकृती के पत्र भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी कांग्रेस नेता अजय कुमार कवडे प्रदेश अध्यक्ष बिरसा क्रांति दल मध्यप्रदेश के कर कमलों से वितरित किए अजय कुमार कवडे ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लाडली बहन योजना प्रारंभ करने का उद्देश्य माताओ एवं बहनों को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है इसके लिए स्वरोजगार आजीविका के संसाधनों को विकसित किया जा रहा है आपके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर से सतत् सुधार बनाऐ रखने एवं परिवार स्तर पर निर्णय लिए जाने में आपकी प्रभावी भुमिका को प्रोत्साहित करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार कवडे प्रदेश अध्यक्ष बिरसा क्रांति दल मध्यप्रदेश श्रीमती सुनिता अनिल कवडे सरपंच ग्राम पंचायत दाभोना श्रीमती योगिता कवडे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पार्वती कास्देकर आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेखा जावलकर आंगनवाड़ी सहायिका एवं अन्य ग्रामीण गण उपस्थित रहे

79 Views
What do you think?

Leave a Reply