आर्म्स एक्ट में तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। एक केस में देशी पिस्टल और कारतूस के साथ दो आरोपी तथा दूसरे केस में धारदार छुरे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां वारदात प्लानिंग जानने के लिए पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मांगा है। कोतवाली टीआई बलराम सिंह राठौर के अनुसार, मुखबिर की सूचना मिली थी कि जलेबी चौक पर दो लोग घूम रहे है। एक ने अपने पास देशी पिस्टल रखी है। पुलिस टीम ने मौके दबिश दी तो बताए गए हुलिये के मुताबिक दो लोगों को पकड़ा। तलाशी लेने पर मनीष भारती निवासी लक्कड़ बाजार, कुंडलेश्वर वार्ड के पास देशी कट्टा और सुनील पवार निवासी टैगौर कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी से एक जिंदा कारतूस जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं अन्य मामले में धारदार छुरे के साथ आरोपी गिरफ्तार किया गया। आरोपी विपिन साकल्ले उर्फ रावण ने फेसबुक पर धारदार छूरे के साथ फोटो डाल रखी थी। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस ने हरिगंज स्थित सराफा बाजार से रावण को दबोचा। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!