Skip to content
Sunday, 11 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के मानपुरा स्थित पंप इंजन रोड का दृश्य है। जहां टिमरन नदी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। घरों से निकलने वाला ड्रेनेज वॉटर तथा यहां-वहां का कूड़ा-करकट सीधे नदी में जाकर मिल रहा है। बस यही कारण है कि टिमरन नदी में प्रदूषण का अंबार लगा है। जिसका खामियाजा आसपास के रहवासियों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शहर की ये प्रमुख समस्या स्वच्छता व्यवस्था पर बुरा असर डाल रहा है। वहीं स्वच्छता व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है। इस बारे में नागरिकों का कहना है कि शहरी सीमा से होकर गुजरी नदियों का बुरा हाल है। यह सालों महिने दो महिने पुरानी नही बल्कि कई सालों से जस की तस है। जबकि हर बार चुनावी सीजन में नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के बड़े-बड़े दावे सुनने को मिलते हैं। परंतु चुनाव के बाद कोई भी इस ओर रूख नही करता है। यही कारण है कि सालों पुरानी समस्या का अब तक समाधान नही हुआ है। जिसे देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply