Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

श्रीमती गिरजा पारे का निधन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मगरधा वाले स्वर्गीय महेशचन्द पारे की धर्मपत्नी एवं आशीष और असीम की पूज्य माताजी श्रीमती गिरजा पारे का बुधवार 7 जून को निधन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा इसी दिन निज निवास गुर्जर छात्रावास के सामने से निकली, जो स्थानीय मुक्तिधाम पहुंची। जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजिकजन तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस मौके पर समाज के वरिष्ठजनों ने श्रीमती गिरजा पारे के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। वहीं उनके सौम्य व्यवहार तथा समाज में उनके सक्रिय योगदान को भी याद किया गया। अंत में सभी ने दो मिनिट का मौन रखकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply