Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना संबंधी कार्यशाला संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से संबंधित जानकारी देने के लिए जिले के उद्योगपतियों एवं प्रतिष्ठानों की कार्यशाला सोमवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हरदा के महाप्रबन्धक केआर उइके ने बताया कि कार्यशाला में जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मणसिंह सिलोटे व प्राचार्य आईटीआई सहित अन्य अधिकारी व उद्योगपति उपस्थित थे। कार्यशाला में मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना की विस्तृत जानकारी उद्योगपतियों को दी गई। इस दौरान उन्हें योजना के पंजीयन की प्रक्रिया तथा योजना से होने वाले लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया गया।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply