उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र बडोन्या से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले को प्राप्त एम-3 मॉडल की ईव्हीएम मशीनों (सीयू-2403, बीयू-2580 एवं व्हीव्हीपीएटी-2500) का भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बैंगलुरू के इंजीनियरों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) का कार्य 07 जून से ईव्हीएम गोडाउन में किया जाएगा। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं नोडल अधिकारी ईव्हीएम/एफएलसी सुपरवाइजर उपस्थित रहेंगे।
बड़ोन्या ने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एफएलसी की अंतिम तैयारी की गई। उन्होंने बताया कि 07 जून से प्रारंभ होने वाले एफएलसी कार्य के लिए समुचित व्यवस्था जैसे वेबकास्टिंग, एलईडी टीवी, सीसीटीव्ही कैमरे, बैरिकेडिंग, फस्र्टएड, मैटल डिटेक्टर आदि की व्यवस्था एवं गोडाउन में लगे कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी, तलाशी तथा मोबाइल के उपयोग पर पूर्णत: पाबंदी हेतु गार्ड/कर्मचारी की नियुक्ति की गई है।
Views Today: 2
Total Views: 90

