कलेक्‍टर कार्यालय देवास में दीदी कैंटीन का हुआ शुभारम्‍भ

देवास :- कलेक्‍टर कार्यालय देवास में दीदी कैंटीन का शुभारम्‍भ
हुआ। कैंटीन का संचालन स्व सहायता समूह की दीदीयां करेंगी। कैंटीन में चाय, नाश्‍ता
एवं भोजन की व्‍यवस्‍था उचित मूल्‍य पर रहेगी।

दीदी कैंटीन के शुभारम्‍भ के दौरान
कलेक्‍टर  ऋषव गुप्‍ता, सीईओ जिला पंचायत  प्रकाश सिंह चौहान, संयुक्‍त
कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, डीपीएम
सुश्री शीला शुक्‍ला सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

87 Views

Leave a Reply