Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

नर्मदा नदी में रेत उत्खनन करते पोकलेन और 2 डंपर पर तीन विभागों की संयुक्त कार्यवाही

1 min read
Text Size:

खरगोन :- करही थाना क्षेत्र अंतर्गत पिटामली में खनिज राजस्व और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध रेत उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया है। तहसीलदार  कैलाश डामोर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर तीन विभागों ने कार्यवाही की है। जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस के मुखबिर ने इसकी सूचना दी।

इसके बाद कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक  धर्मवीर सिंह के निर्देशों पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 2 डंपर और 1 पोकलेन जब्त हुई है। खनिज विभाग द्वारा प्रकरण बनाया गया है। कार्यवाही में खनिज अधिकारी श्री सावन चौहान, तहसीलदार  डामोर, खनिज निरीक्षक श्रीमती रीना पाठक और करही थाना प्रभारी मौजूद रहे।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply