Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

जिला चिकित्सालय देवास के एस.एन.सी.यू. में 15 दिन उपचार से स्वस्थ हुआ नवजात

2 min read
Text Size:

देवास :- देवास जिले की चापडा निवासी श्रीमती रीतु पति  दीपक का
प्रसव जिला अस्पताल में 01 मई को हुआ। चिकित्सकीय जांच में जन्म के समय बेबी कमजोर
व वजन भी बहुत कम था। गंभीर अवस्था में होने के कारण जिला अस्पताल देवास के
एस.एन.सी.यू. में भर्ती किया गया। 15 दिन उपचार के पश्चात नवजात स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज
किया गया।
डॉ वैशाली निगम एसएनसीयू/एस.एन.सी.यू. (नवजात गहन देखभाल इकाई) प्रभारी इंचार्ज
ने बताया कि जन्म के समय बेबी कमजोर व बहुत कम था। उपर से दुध पिलाने से परेशानी
हुई। गंभीर अवस्था में होने के कारण नवजात में अनेक काम्पलिकेशन रहे। भर्ती के समय ठीक
से सांस नही ले पा रहे नवजात को 15 दिन ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखकर उपचार किया गया।
नवजात को पूर्णतः स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया। नवजात शिशु का निरन्तर समय-
समय पर फॉलोअप लिया जायेगा। माता-पिता और परिवार के सदस्यों द्वारा चिकित्सक डॉ.
वैशाली निगम और स्टॉफ के साथ-साथ प्रशासन को भी धन्यवाद दे रहे है।

जिला अस्पातल की
एस.एन.सी.यू. युनिट में उनके बच्चे का समय पर उपचार हुआ और स्वस्थ्य होकर घर गये।
डॉ वैशाली निगम ने बताया कि जिला चिकित्सालय देवास में नवजात गहन देखभाल
इकाई में बीमार या समय से पहले जन्‍मे नवजात शिशुओं की देखभाल की जाती है। नवजात
के जीवन के पहले 28 दिनों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिला अस्पताल मे गर्भवती
महिलाओ के प्रसव उपरांत नवजात की जांच की जाती है। प्रीमिच्योर बेबी, कमजोर या किसी
अन्य प्रकार की समस्या, होने पर नवजात को तुरन्त एस.एन.सी.यू. में भर्ती कर उचित उपचार
दिया जाता है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply