लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में लेकर आई खुशहाली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम :-  म.प्र. सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, महिलाओं के जीवन में खुशहाली लेकर आई है। इस योजना में प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 1 हजार रूपये की राशि मिलेगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। यह राशि 10 जून को महिलाओं के खाते में जमा होगी।

नर्मदापुरम जिले के ग्राम रायपुर निवासी श्रीमती रक्षा अहिरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हम महिलाओं के जीवन में खुशियां लेकर आई है हमें इस योजना के तहत हमें प्रतिमाह 1 हजार रूपये की राशि हमारे बैंक खाते में 10 जून को प्रथम किश्त के रूप में जमा होगी। उन्होंने लाड़ली बहना योजना शुरू करने के लिए मुख्मयंत्री  शिवराज सिंह चौहान जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने शुरू से ही महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की है।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!