ओंकारेश्वर में 200 से अधिक महिलाओं ने भरे नारी सम्मान योजना के फार्म

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ओंकारेश्वर:- मांधाता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नारी सम्मान योजना सशक्त बेटी समृद्ध नारियों का सम्मान मध्यप्रदेश का अभियान के अंतर्गत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में फार्म भरने का कार्य नगर परिषद ओकारेश्वर के बालवाड़ी क्षेत्र में कांग्रेस नेता उत्तमपाल सिंह, नगर अध्यक्ष, कांग्रेस पार्षदों की मौजूदगी में फार्म भरे गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तम पाल सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी करनी को अब जनता समझ चुकी है। कर्नाटक की तर्ज पर मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पूरी बहुमत के साथ कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बन रही है।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सरकार होने के बावजूद 45 डिग्री तापमान में सड़कों पर लाडली बहना योजना के  प्रमाण पत्रों का वितरण पर पर उत्तम पाल सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का रोड पर आने का समय आ गया है। ओंकारेश्वर की व्यवस्थाओं पर कहा कि भाजपा की परिषद के बाद भी आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है तथा चारों ओर की स्थिति मीडिया को मालूम है। नावे बंद कर रखी,  स्नान के घाट बंद कर रखे है। आगामी विधानसभा चुनाव में मांधाता विधानसभा क्षेत्र की जनता इसका हिसाब इनसे जरूर लेगी।

नारी सम्मान योजना के अंतर्गत कमलनाथ ने जो घोषणा की है सशक्त बेटी समृद्ध नारी और नारी सम्मान के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का पात्रता अनुसार महिलाओं को प्रति माह 15 सौ रु सालाना 18000 और घरेलू एलपीजी सिलेंडर 500 में देने के लिए जनता से जो वादे किए हैं उसी के अनुरूप नगर के बालवाड़ी क्षेत्र में कांग्रेस पार्षद छन्दई बाई, चंपा जीजी, प्रतिपक्ष नेता राजेश राजवा, रोमी चोकसे, सत्यनारायण शर्मा, सुबा बाई, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगभग 200 से अधिक फार्म भरे।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!