Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

सड़क निर्माण से अमरपाटन के विकास को मिलेगी तेज गति

1 min read
Text Size:

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामखेलावन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में विकास को और गति देने के लिये राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता के साथ सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। सतना जिले के अमरपाटन में इन 3 सड़क के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के विकास को तेज गति मिलेगी। राज्य मंत्री श्री पटेल करीब 3 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सड़कों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़क बनने से आवागमन सुविधाजनक हो जायेगा। उन्होंने बताया कि अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में 26 नई सड़कों की स्वीकृति के प्रयास किये जा रहे हैं। इन 3 सड़क का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को कार्य को गुणवत्ता के साथ निश्चित समय-सीमा में किये जाने के निर्देश दिये।

स्वीकृति-पत्र का वितरण

राज्य मंत्री श्री पटेल ने अमरपाटन क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कार्यक्रमों में बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति-पत्रों का वितरण किया।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply