बैतूल- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गौतम सेवा समिति एवं पावन धाम मंदिर निर्माण समिति के बैनर तले न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड कोठी बाजार में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लश्करे हॉस्पिटल के डॉ.मनीष लश्करे प्रमुख रूप से मौजूद रहें। इस दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण कर मौलश्री के पौधों का रोपण किया एवं उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान नरेश मांडेकर अधिवक्ता के जन्मदिवस पर सभी ने पौधरोपण कर सेलिब्रेट कर बधाई दी, वहीं अमरजीत पॉपली ने पौधा रोपण को आगे निरंतर चलाए रखने के लिए अनिल झाम को राशि भेंट की। 30 जून को अनिल झाम के जन्मदिवस पर न्यू बैतूल ग्राउंड में पुनः पौधा रोपण किया जाएगा।

उन्होंने सभी पर्यावरण प्रेमियों से 30 जून को उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है। पौधारोपण अभियान में डॉ.मनीष लश्करे, प्रशांत गर्ग अधिवक्ता, नरेश मांडेकर अधिवक्ता, दीपक सोनी पत्रकार, वीके गायकवाड, दीपक कपूर, दिनेश सोनी, तरुण वैद्य, अनिल झाम, अमरजीत पोपली, मीरा एंथोनी, देशमुख, यादव, संदीप कौशिक, नरेंद्र शर्मा, हिरानी, शिवाजी प्रभात शाखा समस्त संघ सेवक, समाजसेवी, अधिवक्ता गण, शिक्षक गण, प्रोफेसर, युवा, पर्यावरण प्रेमी, ग्रीन टाइगर संस्था, जर्नलिस्ट एंड प्रेस एंप्लाइज वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी शामिल हुए।
Views Today: 2
Total Views: 50

