Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

राज्य मंत्री श्री पटेल ने अमरपाटन 5 करोड़ रूपये लागत की सड़कों का किया भूमि-पूजन

1 min read
Text Size:

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र में 5 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 3 सड़कों का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अमरपाटन क्षेत्र में अब तक 48 सड़कें स्वीकृत की जा चुकी हैं। इनमें से 18 सड़कों का कार्य प्रारंभ भी किया जा चुका है।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से अपील की कि वे जरूरतमंदों को योजना का लाभ पहुँचाने में मदद करें। इस मौके पर सतना जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कौल भी मौजूद थे

77 Views
What do you think?

Leave a Reply