साहित्यकारों की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका-मंत्री सुश्री ठाकुर

उर्दू अकादमी का अलंकरण समारोह

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि साहित्यकारों की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए साहित्यकार देश और समाज के प्रति सकारात्मक दायित्व का निर्वाह अवश्य सुनिश्चित करें। मंत्री सुश्री ठाकुर राज्य संग्रहालय में उर्दू अकादमी के अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या को संबोधित कर रही थी। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि यह सभी पुरस्कार साहित्यकारों की जीवन भर की अथक और निरंतर साधना का घोतक है। साहित्यकार अपने शोध कार्य में जीवन भर के अनुभवों एवं अनुभूतियों को समाहित करते है ताकि साहित्य देश और समाज के लिए प्रेरक बन सकें। मंत्री सुश्री ठाकुर ने मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा आगामी दिनों में प्रदेश भर में होने वाले “सिलसिला एवं तलाशे जौहर” श्रृंखला की समय सारिणी का विमोचन भी किया।
84 Views

Leave a Reply