समर कैंप के समापन पर विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास के साथ संपूर्ण विकास होता है जिससे वे अपने जीवन में सभी प्रकार से सफलताएं प्राप्त करते हैं। यह बात  रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में समर कैंप के समापन अवसर पर रक्षित निरीक्षक अरविंद दांगी ने कही। उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल एक प्रकार से शारीरिक व्यायाम का काम करता है। इसलिए सभी किसी न किसी तरह से खेल से जुड़े रहना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने कहा कि हमारे विद्यार्थी जीवन जीने की कला खेलों के माध्यम से सीख सकते हैं। खेल ही उन्हें खेल भावना सिखाते हैं।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी कविता वर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। समर कैंप में उत्कृष्ट विद्यालय के 123, मोतीलाल नेहरू स्कूल में 55 और एमएलबी स्कूल में 40 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन संदीप जोशी ने किया व अंत में आभार उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भूपेंद्र सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!