मूंदी में 111 महिलाओं को वितरित किए स्वीकृति पत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मूंदी- नगर के अंबेडकर वार्ड में लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र का चयनित महिलाओं को वितरण किया गया। पार्षद सखाराम निमोले ने बताया कि वार्ड की 111 महिलाओं का चयन लाडली बहना योजना के लिए चयन हुआ है। इससे महिलाओं में खुशी का वातावरण है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले है इसलिए कांग्रेस के लोग भ्रमित करने का प्रयास करेगें किसी के बहकावे में नहीं आए।

उन्होने कहा कि बहुत जल्द आपके खाते में 1 हजार रूपए की राशि शिवराज सरकार हर महीने जमा करेंगी जिससे आपकी आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति बाला राठौर, उपाध्यक्ष राज नारायण मंडलोई, चंद्रमोहन राठौर, पार्षद सखाराम निमोले, अमित खनूजा, मोतीराम कोठारे, अनिल सोनी, संजय विश्वकर्मा, शैलेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!