संस्था युवा बजरंग सेना विश्वास ग्रुप गोस्वामी परिवार द्वारा वार्ड क्र. 3 एवं 4 में सुंदरकांड का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- संस्था बजरंग सेना द्वारा स्वच्छ, सुंदर स्वस्थ एवं समृद्ध शहर की कामना के लिए समस्त हनुमान मंदिरों में 108 सामूहिक सुंदरकांड पाठ, चोला एवं महाआरती का अनुष्ठान 1 जून से प्रारंभ किया गया है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि आयोजन मार्गदर्शक श्रीमंत विक्रमसिंह पंवार तथा संयोजक अशोक गोस्वामी के नेतृत्व में वार्ड क्र. 3 एवं 4 के हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ किया गया।

पाठ की समाप्ति पर प्रसादी एवं हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। आवास नगर वार्ड क्रमांक 3 में महामृत्युंजय मंदिर डी-1 सेक्टर, शिव मंदिर ए सेक्टर में प्रमुख रूप से पंडित देवकीनंदन अग्निहोत्री, आशा बेबी, नारायण मीणा, मोंटी जाधव, रविंद्र श्रीवास्तव, संजू सोलंकी, अजीत सिंह, संदीप ठाकुर, अभिषेक जैन, कन्हैयालाल चौहान, रमेश मकवाना, शशि सिसोदिया, दिनेश पांचाल, विकास खत्री आदि उपस्थित रहे। श्री गोस्वामी ने बताया कि आज 5 जून को वार्ड क्र. 5 में सुंदरकांड का आयोजन होगा। आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ का लाभ लें।

87 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!