Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

नशा समाज व परिवार को बर्बाद कर देता है

2 min read
Text Size:

देवास- प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेंटर में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां चामुंडा सेवा समिति प्रमुख रामेश्वर जलोदिया थे। जिसमें बताया गया कि देश के युवाओं को किस तरह नशे की लत से छुटकारा दिलवाने एवं किस तरह से वे अपने जीवन को उच्च स्तर पर जिए। जिले की मुख्य संचालिका बीके प्रेमलता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा मानव को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। नशा पूरे परिवार को समाज को खत्म करता है। नशे के सेवन से बचें।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा सतत नशा मुक्त अभियान चलाकर स्कूल और कॉलेज में युवाओं को नशे से होने वाले हानिकारक प्रभाव और नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी गई।

नशा मुक्ति के लिए राजयोग मेडिटेशन बहुत मदद करता है। आध्यात्मिक जागृति से नशा मुक्ति संभव है।संस्था मेडिटेशन द्वारा मस्तिष्क को स्वस्थ कर व्यसनों से मुक्ति दिलाती हैं। इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा,उम्मेदसिंह राठौड़, सत्यनारायण पांचाल, भगवानदास, दुर्गा व्यास, दिलीप त्रिवेदी, मंगला त्रिवेदी, निपुणिका बहन, अपुल  बहन, मनीषा बहन, ज्योति बहन,हेमा बहन, अखिलेश भाई, अफजल भाई सहित बड़ी संख्या में सेंटर से जुड़े भाई बहन उपस्थित थे।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply