देवास- आज के दौर में लोग पैसो के पीछे भाग रहे है। वही कुछ लोगों में आज भी ईमानादारी जीवित है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो चालक ने अपनी इमानदारी का परिचय देते हुए दो लाख रूपए की रकम का बेग लौटाया। भौंरासा निवासी इरफाना बी पति शरीफ अहमद मिर्जा ने अपने परिवार के साथ शाम 6 बजे फौजी नगर से सुपर मार्केट जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा किया था। आदर्श नगर निवासी ऑटो रिक्शा चालक आशिक अब्बासी उन्हें सुपर मार्केट ले गया, जहां सभी परिवारजन सुपर मार्केट उतर गए। परिवार के सदस्यें ऑटो में करीब दो लाख रूपए तक की रकम का बैग भूल गए। परिवार के लोग सुपर मार्केट से अपना काम निपटाकर भौंरासा के लिए निकल गए।
घर जाकर परिवारजनों ने अपना सामान देखा तो उन्हें सोने की रकम का बेग नही दिखा, जिससे व काफी घबरा गए और पुन: देवास आ गए। सभी दूर तलाश करने के बाद जब बेग नही मिला तो वे सिटी कोतवाली थाना पहुंचे। शनिवार को देर रात्रि तक बेग का पता नही लग पाया। ऑटो चालक आशिक अब्बासी ने भी बेग लौटाने के लिए इरफाना बी के परिवारजनों को जगह-जगह ढूंढा, लेकिन कोई पता नही लग पाया। सवारी के सदस्यों का नाम, नम्बर व पता नही होने पर ऑटो चालक ने सुरक्षित रूप से बेग अपने पास रख रखा।
सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ रोहित यादव एवं श्याम बिहारी शर्मा के अलावा भौंरासा पार्षद इरफान शेख, अफजल मंसूरी, हासिम मिर्जा, दिलवर लाला, शाहरूख शाह, कय्युम वारसी के सहयोग से ऑटो चालक का पता चला। ऑटो चालक आशिक ने बताया कि वो डर रहा था कि पुलिस उससे पूछताछ करेगी, इसलिए वह थाने नही गया। उसे अंदाजा था कि सवारी अपना बेग ढूंढते हुए जरूर आएगी। अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए ऑटो चालक ने दो लाख रूपए की रकम का बेग इरफाना बी को सौंप दिया। परिवार के सदस्यों ने उसकी ईमानदारी से खुश होकर ऑटो चालक को 1 हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया।

