अखंड ओम नमः शिवाय जाप एवं पार्थेश्वर पूजन का हुआ शंखनाद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
 58 दिन चलने वाले सावन मास को लेकर जगदंबा पुरम के जगदंबा मंदिर में नारायण नगर जगदंबा पुरम लक्ष्मी नगर एवं नर्मदा पुरम की मातृ शक्तियों द्वारा महादेव गढ़ की पवित्र मिट्टी का पूजन कर पार्थेश्वर पूजन का संकल्प लिया
महादेव गढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल जी ने मातृ शक्तियों को बताया कि अधिक मास होने के कारण इस बार 58 दिन तक अखंड ओम नमः शिवाय जाप एवं 351000 नेपाल से लाए गए रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग में करोड़ों मंत्रों से ओंकार मंत्रों की प्राण प्रतिष्ठा कर उन्हें अभिमंत्रित किया जाएगा एवं उन अभिमंत्रित रुद्राक्षो का पूजन करने वाली मात्र शक्तियों में वितरण किया जाएगा महादेव गढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने कहा किपुरुषोत्तम मासभगवान का सर्वश्रेष्ठ मास होता है इसमें भगवान स्वयं उपस्थित रहते हैं एवं इस मास में पूजन करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है इसलिए मातृ शक्तियों को इस अवसर को छोड़ना नहीं चाहिए।

मिट्टी पूजन के इस आयोजन में मंदिर पुजारी पंडित राजेश चौरे, पूजन प्रमुख स्नेहा पाराशर  देवांशी गंगराड़े श्रीमती राजवती जांगिड़, संतोष जांगिड़ संध्या पौराणिक  श्रीमती भावसार ,श्रीमती पांचाल
प्रताप नगर से श्रीमती रोशनी जांगिड़ ,मणि जांगिड़ , सरिता माली, अन्नू राजपूत, सपना सैनी, संगीता रायकवार ,सीमा सैनी ,सरिता सैनी, सहित क्षेत्र के मातृशक्ति उपस्थित थी
पूजन प्रमुख स्नेहा पाराशर ने बताया कि  5 तारीख को जागृत हनुमान मंदिर रामा कॉलोनी में मिट्टी पूजन का कार्यक्रम रखा गया है l 30 दिनों तक चरणबद्ध हर क्षेत्र में मिट्टी पूजन किया जाएगा
113 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!