गाँव-गाँव हो रहा है समर कैंप का आयोजन, समर कैंप से बच्चो की शिक्षा में होगा सुधार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :- जिले में गाँव-गाँव समर कैंप का आयोजन हो रहा है । देवास जिले में छात्रों द्वारा गर्मी की छुट्टी के दौरान कक्षा 5वी और 6वीं के बच्चों को समर कैंप के माध्यम से माह मई से जून में  बुनियादी पढऩे, समझने और अंक गणितीय सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है । प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन भोपाल द्वारा स्वयसेवक के  सहयोग से जिला में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिससे बच्चो में बुनियादी पढऩे, समझने और अभिव्ययक्ति सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है । समर कैंप के संचालन के लिए जिला देवास अंतर्गत अध्यनरत समाज कार्य के छात्र अपने-अपने गाँव के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास करेंगे द्य
समर कैंप मे गर्मी की छुट्टियों में पाँचवीं से छठी में जाने वाले बच्चों की बुनियादी पढऩे और अंकगणितीय कौशल को मज़बूत किया जा रहा है। ताकि बच्चे कक्षा 06 में तैयारी के साथ पहुँचें। जिला के हर गाँव से लोगो को इस अभियान में जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

समर कैम्प के अंत तक सभी बच्चे सरल पाठ को धाराप्रवाह और समझ की बढ़ोतरी के प्रयास से कार्य किया जा रहा है। इस कैंप में मौखिक एवं लिखित रूप में अपने विचारों को अभिव्यक्त बेसिक गणित की कुछ गतिविधियाँ पढऩे और उससे संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वयंसेवक जो अभियान का हिस्सा होंगे, उन्हें शिक्षा-के-बदले-शिक्षा कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। डिजिटल रेडिनेस कोर्स और प्राथमिक उपचार कोर्स के माध्यम से उन्हें कुछ नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। ये दोनों कोर्स डिजिटल माध्यम से पहुँचाए जाएँगे । इसके लिए जिला देवास में वालंटियर को प्रथम संस्था जिला देवास में मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया द्य वालंटियर ग्रामीण बच्चों को शिक्षा से जुडऩे का एक अवसर के रूप में समर कैंप का संचालन कर रहे है। समर कैम्प में अभी तक देवास जिला में 1100 वालंटियर को प्रशिक्षित किया गया है जो कि इस समय में गाँव तक समर कैंप का संचालन माह मई से कर रहे है।

162 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!