अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :- एबी रोड ग्राम कलमा के पास हुए एक सडक़ हादसे में भाई-बहन घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपड़ी गांव से बाइक पर राहुल चौहान अपनी बहन दीपिका को लेकर निकला था, तभी कलमा फाटे पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए, उन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया।

राहुल को सिर में गंभीर चोट लगी है जिसके चलते उसे टांके लगाना पड़े है। बताया जा रहा है कि दीपिका की शादी शिप्रा में हुई है। राहुल अपनी बहन को ससुराल शिप्रा लेकर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!