खंडवा- इस वर्ष होने वाले मध्य प्रदेश के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही होंगे। ये बात प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कही है। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि हमारे ऐसे जननायक इतने संवेदनशील मुख्यमंत्री जिनका 20 वर्ष में 20 ग्राम वजन नहीं बड़ा, जनता की सेवा और जनता की चिंता में जो लगे सदैव रहते हैं। वही हम सबका नेतृत्व करेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा प्रवास पर पहुंची मध्य प्रदेश की संस्कृति और खंडवा जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों का तुष्टिकरण किया है, देश की एकता अखंडता को तोड़ा और आज भी वह वहीं अटके हैं।

मुस्लिम समाज में जो राष्ट्रवादी लोग हैं, वह सदैव राष्ट्र के साथ रहे हैं।
मंत्री उषा ठाकुर ने कहा हम भी वीर अब्दुल हमीद के पुजारी है। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी, ऐसा कौन सा हिंदुस्तानी है जो उनके सामने नर्मस्तक नहीं है, राष्ट्रवादी मुसलमान की देश में ना कमी थी ना कमी है ना होंगी। असदुद्दीन ओवैसी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर भी मंत्री उषा ठाकुर ने निशाना साधा और कहा कि आने दो राष्ट्रद्रोहियों को इनको सबक सिखाने की ताकत मध्य प्रदेश की सरकार में है।
महाकाल लोक को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्री उषा ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि चोरों को सब चोर नजर आते हैं। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि जिन्होंने 65 साल तक भ्रष्टाचार किया इसके अलावा कोई काम ही नहीं किया उन्हें हर बात में कुछ ना कुछ बुराई दिखाई देती है। एक प्राकृतिक आपदा आइर्, कोई घटना हो गई। ये एक स्वाभाविक घटना दुर्घटना जो कहे यह वही थी। जो मूर्तियां थी उन्हें फिर से लगाया जा रहा है, जल्दी मूर्तियां वहां खड़ी होगी।
Views Today: 2
Total Views: 78

