Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने वार्ड चौपाल में सुनी नागरिकों की समस्याएं

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड चौपाल का आयोजन जा रहा है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने शनिवार को हरदा के वार्ड क्र.13, 14 व 15 के लिए मानपुरा स्कूल परिसर में आयोजित वार्ड चौपाल में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, पार्षदगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। वार्ड चौपाल के दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने तरन्नुम खान पत्नी जाहिद खान को 2 लाख 6 हजार रुपये की अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत भगवानदास चौहान एवं महेंद्र शर्मा को 20- 20 हजार रुपये, शिवनारायण मोरे व सतीश मुरलिया को 10-10 हजार रुपये तथा अकिल खान को 50 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। इसके अलावा नेहा कलपेरे तथा प्रभास डिशोरे को खाद्यान्न पर्ची एवं 9 आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply