नेहरू युवा केंद्र खंडवा द्वारा आयोजित किया गया जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा – नेहरू युवा केंद्र खंडवा द्वारा इंडिया @2047 विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को स्थानीय सिविल लाईंस स्थित किशोर कुमार सभागृह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती अमृता यादव, विधायक  देवेन्द्र वर्मा, साहित्यकार  आलोक सेठी,  राजेश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, कलेक्टर  अनूप कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।

इस दौरान विधायक श्री वर्मा ने युवा वर्ग को प्रोत्साहित करते हुए सामाजिक, वैज्ञानिक, अनुसंधान, प्रशासनिक सेवा में इसके साथ अन्य क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखार कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें ऐसी शुभकामनाएं युवाओं को दी। महापौर श्रीमती यादव ने युवाओं को शासन- प्रशासन की जन हितकारी योजनाओं में अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए जिले के उत्तम नागरिक बनने व जिले का नाम हर क्षेत्र में आगे ले जाने की बात कही। इसके बाद अतिथियों द्वारा मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को संरक्षित करने के लिए तथा सभी को अपने घर, आंगन व आसपास के क्षेत्रों में वृक्ष लगाकर वातावरण को हरियाली युक्त व गंदगी मुक्त बनने के लिए अनुरोध किया।

जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम विजेता प्रतिभागी को प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न विधाओं के अन्तर्गत पांच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं के लिए युवा कलाकार चित्रकला प्रतियोगिता, युवा लेखक कविता प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता व सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिला युवा अधिकारी श्रीमती कौशिक ने बताया कि समापन कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं का चयन किया गया।

युवा कलाकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिशुपाल सोलंकी ने, द्वितीय स्थान कृष अहीर व तृतीय स्थान भाग्यश्री ने हासिल किया। युवा लेखक कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति सेन ने, द्वितीय स्थान अनुराग भास्करे ने व तृतीय स्थान पवन कातोरे ने प्राप्त किया। मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुभाष जाटव ने, द्वितीय स्थान चौतन्य उमरिया ने व तृतीय स्थान अर्पणा सोना ने प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुकैया अब्बासी ने, द्वितीय स्थान मौसम राजपूत ने व तृतीय स्थान विक्रम पंवार ने प्राप्त किया। साथ ही सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेता समूहों में प्रथम स्थान अंगिका कला समूह ने, द्वितीय स्थान नटराज ग्रुप ने व तृतीय स्थान अभिधा नाट्य समूह ने प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

Views Today: 2

Total Views: 150

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!