पुलिस गिरफ्त से भागकर रेलवे ओवरब्रिज से कूदा बलात्कार का आरोपी, हालत गंभीर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खंडवा। पुलिस गिरफ्त से छूटकर एक आरोपी ने रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। 50 फीट से अधिक ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद आरोपी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने तत्काल घायल आरोपी युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक खंडवा जिले के मांधाता थाने में बलात्कार का आरोपी है, जिसे न्यायालय में पेश करने के लिए खंडवा लाया गया था। सीएसपी पूनमचंद यादव ने बताया रेलवे ओवरब्रिज से कूदे युवक का नाम राहुल चाकरे है। 23 वर्षीय राहुल खंडवा जिले के मांधाता थाने में बलात्कार का आरोपी है। उसके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है। इसी मामले में राहुल की गिरफ्तारी हुई थी और उसे न्यायालय में पेश करने के लिए खंडवा लाया गया था। रेलवे ओवरब्रिज पर मौका पाकर राहुल पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के लिए भागा और ओवरब्रिज से कूद गया। घायल आरोपी को पुलिस तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां इसका इलाज जारी है। पुलिस अभिरक्षा से फरार होकर कूदे युवक राहुल का उपचार कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है। उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में युवक को बचाने की जद्दोजहद जारी है। सिविल सर्जन की मौजूदगी में डॉक्टर्स की पैनल को तैनात कर दिया गया है।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!