रंगोली प्रतियोगिता में सीएम राईज की छात्राओं ने मारी बाजी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भैरूंदा। सोमवार को देवी लोक महोत्सव के पहले दिन रंगोली, कलश, थाली सजाओं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। रंगोली प्रतियोगिता में नगर के सीएम राईज स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया था। क्षेत्र में पेंटिंग के रूप में अपनी महारथ हासिल कर कई पुरस्कार पाने वाले संतोष धनवारे के नेतृत्व में स्कूल की छात्राओं ने लगातार एक सप्ताह तक मेहनत करते हुए देवी लोक की तर्ज पर रंगोली बनाने का प्रयास किया था। इस दौरान माँ विजयासन को कमल पर विराजमान किया गया था और देवी लोक की आकृति इसमें समाहित की गई थी। रंगोली प्रतियोगिता में कलर का संयोजन भी कलाकृति के जैसा था। जिसके चलते रंगोली तैयार होने के बाद यह सभी को अपनी और आकर्षित कर रही थी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र व छात्राओं के दल में दर्शना शर्मा, अदिति मीणा, रचना तिवारी, प्रिया राठौर, नेहा राजपूत, स्नेहा बाकरिया, पलक पैठारी, राशि राठौर, नेहा राठौर, खुशी प्रजापति छात्र राघव शर्मा व रोहित राजपूत थे। विद्यार्थियों के द्वारा अथक प्रयास के बाद आए परिणाम पर संस्था के प्राचार्य शैलेन्द्र लोया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक सप्ताह की मेहनत का परिणाम सामने आ ही गया। इस मौके पर संतोष पवांर, सचिन त्रिवेदी, पल्लवी यादव सहित छात्राएं मौजूद थी।

 

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!