खंडवा की अनि और दीपाली का सीएम ने किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। नगर के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा के क्षेत्र में खंडवा की 12वीं की छात्रा अनि राजेश जैन, दीपाली लखमेसिंह चौहान ने एमपी बोर्ड की परीक्षा में मध्यप्रदेश में प्रथम एवं दसवां स्थान प्राप्त किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि हर्ष का विषय है कि दोनों छात्राओं का सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं शिक्षा मंत्री ने मंगलवार रविंद्र भवन भोपाल में गरिमापूर्ण संवाद एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में किया। दोनों छात्राएं सोमवार शिक्षिका संगीता सोनवाने, मनीषा अग्रवाल, हर्षिला शिंदे के साथ भोपाल पहुंची थी। भोपाल में मुख्यमंत्री श्री चौहान के हाथों सम्मानित होने पर दोनों छात्राओं को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक देवेंद्र वर्मा, महापौर अमृता अमर यादव, समाजसेवी सुनील जैन, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी, संजीव मंडलोई ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

130 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!