Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पहली बार केवल एक रुपया मिलेगा लाड़ली बहना को

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण करने के ध्येय से लाई गई लाड़ली बहना योजना की चर्चा का बाजार गर्म है। शासन द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब इस योजना के कारण महिलाओं में काफी उत्साहित देखा जा रहा है। अब सभी महिलाओं को आगामी 10 जून से अपने बैंक खाते में हर माह एक हजार रुपए आने का बेसब्री से इंतजार है।

आपत्ति अनापत्ति निराकरण किया

जानकारी के अनुसार पहली बार काफी बड़ी संख्या में महिलाओं के खाते में राशि डाले जाने की कवायद की जानी है। इसमें कहीं कोई त्रुटि न हो इसके लिए विभाग द्वारा हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों को सबसे पहले ई-केवायसी कराया गया है। ताकि एक साथ राशि डाले जाने पर कहीं कोई त्रुटि होने की आशंका न रहे। इधर महिलाओं के फार्म पर भी आपत्ति-अनापत्ति लेकर उनका भी निराकरण कर लिया है।

सबसे पहले खाते में आएंगे १ रुपए

लाड़ली बहना योजना में हर माह १ हजार रुपए देने का वादा किया है। यह राशि आगामी 10 जून से आना शुरू हो जाएगी। मगर इसके पहले सरकार द्वारा पात्र महिलाओं के खातों में सरकार एक रुपया ही डाला जाएगा। बताया जा रहा है कि उनके खाते सुनिश्चित करने के लिए यह कवायद की जाएगी।

पहले माह मिलेंगे कुल 1001

जानकारी के मुताबिक लाड़ली बहना योजना 2023 डीबीटी के नियमों के तहत यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बहनों के खातों में पहली बार एक रुपया भेजकर तस्दीक की जाएगी और इसके बाद 10 जून की योजना की असली रकम यानि 1000 रुपए जमा कराए जाएंगे। इस तरह दरअसल ऑनलाइन पेमेंट योजना के पहले माह में महिलाओं को सरकार भेजने के पहले प्राय: खातों में एक 1001 रुपए देगी। योजना से संबंधित वरिष्ठ रुपए जमा कर बैंक खाता या अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार एक रुपए पंजीकृत मोबाइल नंबर की जांच को डालने से बहनों के खाते की डीबीटी की जांच जाती है। लाड़ली बहना योजना में हो जाएगी।

समस्या आने पर सुधार होगा

कोई परेशानी सामने आई तो उसमें भी डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर यानि सुधार किया जाएगा। इस प्रकार साल भर में राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को 12 हजार रुपए देगी। इस योजना में बड़ा अपडेट सामने आया है।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply