Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

नियमितिकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आज स्थाईकर्मी, दैनिक वेतन भोगी, सफाई कर्मचारियों के नियमित किए जाने के संदर्भ में 4 मांगो के निराकरण हेतु ज्ञापन मुख्य नपा अधिकारी ज्ञानेन्द्र यादव को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले दिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने बताया कि 2018 में जिले के समस्त कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद 2016 के मध्यप्रदेश शासन के आदेश को लागू कर जिनको 10 वर्ष से अधिक समय हो गया था उन सभी कर्मचारियो को स्थाईकर्मी बनाया गया था। हमारी मांग हैं कि 2007 से पदस्थ कर्मचारियों को स्थाईकर्मी बनाया जाय और जिनको पहले स्थाईकर्मी बनाया गया था उन सभी कर्मचारियों को श्रेणी अनुसार रिक्त चतुर्थ श्रेणी या सफाई कर्मचारी पद पर नियमित किया जाए। साथ ही सभी कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा कराया जाए। जिला मंत्री मुकेश निकुम ने बताया कि इस मौके पर सासंद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया ने भी कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया और कर्मचारियो को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आव्हान किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शेख मकबूल, नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रेम बिलिया, रामशंकर बुनकर, रफीक खान, अजय सिंह परिहार, बरजोर सेठमने, सुमित, शहजाद, दिलीप नेता, समीर, आशीष चोलकर, लक्ष्मण, कमलेश काले, वेणी बागरी, राजेश कुशवाह, शहबाना, शबीना, नसीम, मंजू, शीतल, नगमा, सब्बू सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply