Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन …

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत हरदा जिले के 32 वृद्धजन प्रयागराज की यात्रा करेंगे। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि ये सभी तीर्थ यात्री हरदा से भोपाल तक बस से तथा भोपाल से वायुयान द्वारा प्रयागराज की यात्रा करेंगे। हरदा से बस 3 जून को रात्रि 8 बजे रवाना होगी तथा 5 जून को दोपहर 2 बजे ये यात्री भोपाल से बस द्वारा हरदा वापस आएंगे। यात्रियों को निर्देश दिए हंै कि वे अपने साथ अधिकतम 15 किलो चैक इन बेग तथा 7 किलो वजन तक का हेंड बेग ले जा सकते हैं। यात्री के पास स्वयं का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply