कृषि मंत्री ने मंडी निधि से 21 सड़के स्वीकृत की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने हरदा जिले में मंडी निधि से 21 सड़कें स्वीकृत की है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि इन सड़कों की कुल लम्बाई 111.50 कि.मी. है तथा इनके लिए लगभग 160 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हंै। स्वीकृत सड़कों में कोलवा से देवतलाब मार्ग की लम्बाई 3 कि.मी. है। इसके लिए कुल 4.31 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह आदमपुर से अबगांवकला से भैरोपुर पुल सहित मार्ग की लम्बाई 3 कि.मी. है। इसके लिए कुल 6.56 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। अजनास खुर्द से डोंगली घाट हनुमान मंदिर पचौला मार्ग की लम्बाई 4 कि.मी. है। इसके लिए कुल 4.40 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जिजगांव से झाड़पा व्हाया सिंधखेड़ा मार्ग की लम्बाई 8 कि.मी. है। इसके लिए 10.88 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। गोंदागांव से छीपानेर मार्ग की लम्बाई 4 कि.मी. है। इसके लिए 6 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा सिरकम्बा से झुण्डगांव मार्ग की लम्बाई 3 कि.मी. है। इसके लिए 4.15 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। अहलवाड़ा से सन्यासा व्हाया गोंदागांव मार्ग की लम्बाई 11.50 कि.मी. है। इसके लिए 16.98 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। शोभापुर से ग्राम खेड़ी होते हुए ग्राम सोनापुरा से मुख्य मार्ग तक सी.सी. पुलिया निर्माण व पोल शिफ्टिंग सहित मार्ग की लम्बाई 4.95 कि.मी. है। इसके लिए 7.44 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। रातातलाई से नत्थू नगर मार्ग की लम्बाई 3.20 कि.मी. है। इसके लिए कुल 4.22 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। हीरापुर से मेनरोड़ प्रतापपुरा मार्ग की लम्बाई 3.10 कि.मी. है। इसके लिए कुल 3.80 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। गोला-मांगरूल-बेसवा-डूमलाय मार्ग की लम्बाई 6.50 कि.मी. है। इसके लिए कुल 5.68 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। खिरकिया मण्डी से चारूवा गुप्तेश्वर रोड़ तक मार्ग व्हाया पोखरनी रोड़ की लम्बाई 8.20 कि.मी. है। इसके लिए 12.18 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। साल्याखेड़ी से कांकरदा मार्ग की लम्बाई 5.30 कि.मी. है। इसके लिए कुल 7.23 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। कायागांव से बैड़ी मार्ग की लम्बाई 3.90 कि.मी. है। इसके लिए कुल 5.59 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। आलनपुर से गोगिया व्हाया सन्यासा मार्ग की लम्बाई 4.5 कि.मी. है। इसके लिए कुल 7.15 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। काकड़कच्छ से पिपलिया छीपाबड खिरकिया मण्डी मार्ग की लम्बाई 9.80 कि.मी. है। इसके लिए 16.66 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। सारंगपुर से खरड़ होते हुए धनवाड़ा मार्ग की लम्बाई 4.60 कि.मी. है। इसके लिए 7.61 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। नयापुरा से उवां मार्ग की लम्बाई 7.50 कि.मी. है। इसके लिए 10.77 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। सोनतलाई से पांचातलाई से बाबर से झांझरी से बेड़ागांव से हिवाला तक सी.सी. पेवमेंट सहित पुलिया निर्माण मार्ग की लम्बाई 7 कि.मी. है। इसके लिए 8.92 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जिजगांव से सोनखेड़ी होते हुए हरदा छीपानेर मार्ग की लम्बाई 4 कि.मी. है। इसके लिए 5.37 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। भुवनखेड़ी टप्पर से हरदा छीपानेर मार्ग की लम्बाई 2.50 कि.मी. है। इसके लिए 4 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Views Today: 2

Total Views: 178

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!