
विकास पवार बड़वाह नगर के इंदौर रोड स्थित चोर बावड़ी के समीप अंशिका पेट्रोल पंप पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे बढ़ी चोरी की वारदात घटित हो गई ।इस घटना में अज्ञात युवक पेट्रोल पंप के आफिस में रखी टेबल की ड्राज से करीब 2 लाख 15 हजार रुपए आसानी से निकालकर पंप से रफुचक्रर हो गए ।इस घटना की जानकारी पंप पर कार्यरत राकेश ने देते हुए बताया की मेरे द्वारा शाम करीब 5:30 बजे ड्राज में पैसे गिनकर रखे थे।जबकि थाना प्रभारी का कहना है की एक युवक अंशिका पेट्रोल पंप पर 2000 का नोट लेकर खुल्ले पैसे लेने आया था। जिन्हे पंप पर कार्यरत कर्मचारी ने आईल लेने की बात कही । और अज्ञात युवक पाच लीटर की आईल की कैन लेकर बाहर आया ।जिसके बाद अभी सीसी टीवी कैमरे की फुटेज में एक अज्ञात युवक टेबल की ड्राज से आसानी से पेसो की गड्डी निकालता देखा जा रहा है । फिलाल इस घटना से जुड़े आरोपी की तलाश के लिए अन्य नजदीकी थानों पर सूचना की गई है ।वही पुलिस जवान भी अज्ञात आरोपी की तलाश कर रहे है।उल्लेखनीय है की पंप मालिक नितिन सराफ ने बताया की एक युवक दो हजार का नोट लेकर पंप पर खुल्ले लेने आया था ।जिसे कर्मचारियों ने नोट के बदले कुछ आईल लेने की बात कही ।फिर एक युवक आईल लेने को तैयार हुआ ।जिसके बाद आईल की कैन लेकर वह आफिस से बाहर आया ।और कुछ ही देर में एक युवक आफिस में घुसा और उसके निकलने के बाद जब कर्मचारी राकेश ने ड्रॉज खोला तो उसने नोट की गड्डीया नही दिखी ।जबकि अन्य कर्मचारियों ने आसपास उस युवक को ढूढने के प्रयास भी किया ।लेकिन वह नजर नही आए ।

पूर्व में भी अंशिका पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ हुई थी चोरी —–
अंशिका पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी के साथ विगत वर्ष पहले भी चोरी की वारदात घटित हुई थी ।उस समय भी पंप के कर्मचारी के बैग से बैंक आफ इंडिया में अज्ञात चोर करीब पाच लाख पचास हजार रुपए लेकर मौके से फरार हो गया था ।जिसके बाद आज फिर इसी अंशिका पेट्रोल पंप दो लाख पंद्रह हजार रुपए लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए ।पुलिस इस घटना में दो अज्ञात युवक होने की बात कह रही है ।

Views Today: 2
Total Views: 272

