
विकास पवार बड़वाह -समीपस्थ नावघाट खेड़ी स्थित तपोवन सुंदर धाम डेहरिया आश्रम में पिछले 6 दिवस से श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन हो रहा था। जिसका समापन मंगलवार को सातवे दिवस गंगा दशमी पर नर्मदा- गंगा पूजन व विशाल भंडारे के साथ होगा। इस सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन में भाजपा राष्टीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए ।इस मौके पर श्री विजयवर्गीय ने मंच पर आसीन संतो को पुष्प माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया ।जिसके बाद श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बालदास जी महाराज और श्री 108 नारायण दास जी महाराज के सानिध्य में दोपहर करीब एक बजे महासचिव विजयवर्गीय ने श्री विष्णु महायज्ञ में पूर्णाहुति दी । इस दौरान अनेक संत-महात्मा सहित आस-पास व दूरदराज के हजारों श्रद्धालु इस अमृत महोत्सव में शामिल हुए । आश्रम के गादीपति संत श्री बालकदास जी महाराज के सानिध्य व नारायण दास जी महाराज की देखरेख में अमृत महोत्सव की शुरुआत 24 जून से हुई थी । जिसके तहत सुन्दर धाम आश्रम में प्रतिदिन विभिन्न अनुष्ठान और धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। इस दौरान प्रतिदिन यज्ञाचार्य पंडित जगदीशचंद्र व रमेशचन्द्र द्विवेदी के आचार्यत्व में विधि-विधान से पूजन पाठ करवाए । महायज्ञ के समापन पर अल सुबह से आश्रम में बने यज्ञ शाला में अनुष्ठान का दौर शुरू हुआ। उल्लेखनीय है की यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात आरती कर दोनों गुरुजी एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ शाला की परिक्रमा लगाई । इसके बाद आश्रम परिसर से बैंड बाजे के साथ नर्मदा घाट तक शोभा यात्रा निकाली गई। जो आश्रम के मुख्य मार्ग से होकर नर्मदा तट पहुंची। जहा श्री श्री 1008 बालकदास जी महाराज ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर मां रेवा का अभिषेक पूजन किया ।जिसके बाद भंडारे प्रसादी की शुरुवात की गई ।


Views Today: 2
Total Views: 144

