देवास- सकल तम्बोली समाज नागदा, बालगढ़, देवास के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह वार्ड क्रं. 45 नागदा में तम्बोली चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें समाज प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह संचालक मुकेश मोदी ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुबंई से पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश लख्खुलाल चौरसिया, विधायक गायत्रीराजे पवार, सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद मंजू मुकेश मोदी, समाज के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल एवं अध्यक्षता कर रहे नागदा समाज अध्यक्ष विष्णु मोदी ने समाज की कुलदेवी माँ नानादेवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
देवास नगर आगमन पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश लख्खुलाल चौरसिया का समाजजनों द्वारा भव्य रूप से पुष्पमाला पहनाकर, ढोल ढमाकों एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। अतिथियों एवं सम्मान समारोह में देवास सहित आसपास के 13 गांवों के पधारे समाज अध्यक्षों का सम्मान भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। साथ ही अतिथियों ने समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों, भारतीय सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, मेघावी विद्यार्थियों एवं समाज के प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंटकर किया गया।
Views Today: 2
Total Views: 226

