सनाढ्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था का शपथ विधि एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, समाजहित में काम करने का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास:- सनाढ्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन विगत दिनों किया गया था। गौमती नगर स्थित स्थानीय गार्डन में नवीन कार्यकारिणी का शपथ विधि एवं सम्मान समारोह का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के शहर अध्यक्ष पं. विमल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

सनाढ्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था के पूर्व अध्यक्ष पं. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में हुए आयोजन के मुख्य अतिथि पं. जगदीश पचौरी इंदौर, विशेष अतिथि पं. राम पदारथ मिश्रा, संरक्षक पं. वीरेन्द्र विरथरे थे। अतिथियों ने समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

अतिथियों का स्वागत पूर्व अध्यक्ष पं. राधेश्याम शर्मा एवं वर्तमान अध्यक्ष पं. अरविंद तिवारी ने किया। तत्पश्चात संस्था के नवीन जिलाध्यक्ष पं. अरविन्द तिवारी सहित समस्त कार्यकारणी सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत समाजजनों ने किया। नवीन पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

91 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!