Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

45 वार्डो के हनुमान मंदिरों में होगा सुंदरकाण्ड पाठ व हनुमान चालीसा का वितरण

2 min read
Text Size:

देवास- संस्था युवा बजरंग सेना द्वारा शहर में चहुओर समृद्धि, स्वच्छ-सुंदर, स्वस्थ देवास की कामना को लेकर शहर में प्रथम बार एक अनूठी पहल का शुभारंभ मर्गादर्शक महाराज विक्रम सिंह पवार के नेतृत्व में किया जा रहा है। संयोजक अशोक गोस्वामी ने बताया कि संस्था द्वारा शहर के 45 वार्डो में स्थित हनुमान मंदिरों में 108 सामुहिक सुंदरकाण्ड पाठ, संग चोला एवं महाआरती की जाएगी। इस अद्भुत अनुष्ठान का शुभारंभ 1 जून से होगा जो करीबन एक माह तक सतत रूप से चलेगा। हर संगीतमय सुन्दरकाण्ड साथ भक्तजनों को हनुमान चालीसा वितरीत की जाएगी।

आरती पश्चात प्रसादी के रूप में भक्तो को भोजन के पैकेट बांटे जायेंगे। उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक कर करना है। सुंदरकाण्ड पाठ का समय 1 घंटा रहेगा। उक्त अनूठी पहल को सूचना के विस्तार हेतु सोमवार को भोपाल रोड स्थित विश्वास होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में संस्था के अभिषेक गोस्वामी ने आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी पत्रकारों को दी। साथ ही बताया कि इस अभियान के समापन पर विशाल भण्डारा जवाहर चौक में होगा। संस्था ने नगर के समस्त भक्तजनों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने वार्ड के हनुमान मंदिरों में सुंदरकाण्ड के दिन उपस्थित होकर सनातन धर्म से जुडऩे का आव्हान किया है।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply