खण्डवा :- जिले में शासकीय विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यो को लेकर सप्ताह कलेक्ट्रेट सभागृह में कलेक्टर द्वारा समीक्षा बैठक ली जाती है। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने जिले में विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में गति लाए तथा लंबित प्रकरण समय सीमा में पूर्ण करें।
उन्होंने आधार से खाता जुड़वाने तथा केवायसी कराए जाने के साथ ही खसरा अपडेट करने, बटवारा नामांतरण तथा जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन एवं विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा प्रसूति सहायता के संबंध में भी जानकारी ली। लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की तथा संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
आगामी वर्षा ऋतु के मद्देनजर सभी जनपद पंचायत के सीईओ अपनी पंचायतों के अंर्तगत आने वाले गांव में पुल पुलिया, रपटे, आदि पर संकेतक बोर्ड लगाने के लिए कहा गया ताकि दुर्घटनाएं न हो। इसके अलावा कृषि अधिकारी से स्टॉक उर्वरक एवं बिजायी के संबंध में कहा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को से कहा कि किसी भी गांव में पानी की कमी न हो, सभी कुओं का गहरीकरण का कार्य बारिश आने के पूर्व किया जाए तथा उसकी पूर्णता की रिपोर्ट प्रस्तुत मेरे समक्ष प्रस्तुत करें।

