श्री विष्णु महायज्ञ के अंतिम दिवस खेली बृज की होली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – सुंदरधाम आश्रम में होने वाले सात दिवसीय 75 वे श्री विष्णु महायज्ञ की शुरूआत नागरेश्वर मंदिर से निकलने वाली पेशवाई से हुई थी।जिसका समापन आज गंगा दशमी को यज्ञ की पूर्णआहुति के साथ देर शाम तक होगा ।इस सात दिवसीय आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर में श्री रामकथा के साथ भजन संध्या का आयोजन हुआ।जबकि सोमवार रात करीब 9 बजे नगर के ही जाने माने नृत्य कलाकार संजय महाजन के टीम सदस्यो ने एक से बढ़कर एक नृत्य और नाटक की प्रस्तुति दी ।जिसके तहत टीम सदस्यो ने सर्व प्रथम गणेश वंदना,शिव स्तुति,नारी के राम,कजरारे मोटे मोटे नयन, महारास,गणगौर नृत्य,नर्मदा अर्चन की प्रस्तुति देकर भक्तो की दात बटोरी ।वही फूलो से बृज की होली खेली ।इस दौरान श्री 1008 महामंडलेश्वर बालकदास जी महाराज और श्री 108 नारायण दास जी महाराज के साथ कई अन्य संतो ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Views Today: 2

Total Views: 62

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!