पानी की सुविधा मिलने से पूरा गांव खुश है

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम :- गांव में पानी की दिक्कत होने से सभी लोग परेशान थे। सभी चाहते थे कि गांव में नल जल योजना शुरू हो जाए तो पानी की दिक्कत दूर हो जाए। शासन प्रशासन की पहल से अब हमारे गांव में पानी की पूर्ति हो गई है। यह बात नर्मदापुरम जिले के जनपद माखननगर के ग्राम सांगाखेड़ा कला सांगाखेड़ा गांव की निवासी ज्योति अहिरवार ने कहते हुए खुशी व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नल से जल की पूर्ति के लिए कहा गया था। वास्तव में अब हमारे घर भी नल से जल मिल रहा है। हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद देना चाहते हैं।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!