नये संसद भवन लोकार्पण में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- भारतीय संस्कृति के अनुरूप देश ही नहीं विश्व के महानायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नए संसद भवन का धार्मिक अनुष्ठान, भारतीय संस्कृति एवं सर्वसमाज के धर्म गुरुजनों के आशीर्वचन मंत्रोचार के साथ लोकार्पण वीर सावरकर की जयंती पर प्रधानमंत्री के कर कमलो से हुआ। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर मोदी जी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे। संसदीय क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है कि करोड़ों रुपए की लागत से कम समय में निर्मित संसद भवन के लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी गरिमा पूर्ण आयोजन में शामिल हुए।

श्री पाटिल ने नए संसद भवन में वीर सावरकर की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नया संसद-भवन भारत की शताब्दियों पुरानी लोकतांत्रिक यात्रा का गौरवशाली कीर्ति स्तंभ है। लोकार्पण के पश्चात नए संसद भवन परिसर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगतप्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी, अर्जुन मेघवाल, जितेंद्र सिंह, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस सहित कई मंत्रियों के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सभी को नए संसद भवन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

80 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!